ePaper

कायम है मेस्सी की हैट्रिक का जादू, बार्सीलोना ने मैनचेस्टर सिटी को हराया

Updated at : 20 Oct 2016 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
कायम है मेस्सी की हैट्रिक का जादू, बार्सीलोना ने मैनचेस्टर सिटी को हराया

पेरिस : लियोनेल मेस्सी की हैट्रिक की मदद से बार्सीलोना ने चैम्पियंस लीग फुटबाल में 10 खिलाड़ियों तक सिमटी मैनचेस्टर सिटी को 4 – 0 से हरा दिया जबकि बायर्न म्युनिख ने पीएसवी इंडोवन को 4 . 1 से मात दी. मेस्सी ने पहला गोल 17वें मिनट में और दूसरा कुछ मिनट बाद ही कर […]

विज्ञापन

पेरिस : लियोनेल मेस्सी की हैट्रिक की मदद से बार्सीलोना ने चैम्पियंस लीग फुटबाल में 10 खिलाड़ियों तक सिमटी मैनचेस्टर सिटी को 4 – 0 से हरा दिया जबकि बायर्न म्युनिख ने पीएसवी इंडोवन को 4 . 1 से मात दी.

मेस्सी ने पहला गोल 17वें मिनट में और दूसरा कुछ मिनट बाद ही कर दिया. उसने 69वें मिनट में हैट्रिक पूरी की. सिटी के गोलकीपर क्लाउडियो ब्रावो को लालकार्ड के कारण बाहर होना पड़ा. ग्रुप सी के अन्य मैच में बोरुसिया मोंशेंग्लाबाक ने सेल्टिक को 2 – 0 से हराया. म्युनिख में बायर्न ने इंडोवन को 4 – 1 से शिकस्त दी.
ग्रुप डी में एटलेटिको मैड्रिड ने रुस की टीम रोस्तोव को 1 – 0 से शिकस्त दी. आर्सनल ने बुल्गारिया के लुडोगोरेट्स रेजग्राड को 6 – 0 से हराया. पेरिस सेंट जर्मेन ने ग्रुप ए में बासेल को 3 – 0 से मात दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola