राष्ट्रीय स्तर की महिला फुटबॉलर की डेंगु से मौत

वाराणसी : राष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी पूनम चौहान की डेंगु के कारण यहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी. वह 29 साल की थी. पूनम 2010 तक भारतीय फुटबॉल टीम के लिये खेली थी. उन्होंने कल रात अंतिम सांस ली. उन्हें एक सप्ताह पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह […]
वाराणसी : राष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी पूनम चौहान की डेंगु के कारण यहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी. वह 29 साल की थी. पूनम 2010 तक भारतीय फुटबॉल टीम के लिये खेली थी. उन्होंने कल रात अंतिम सांस ली.
उन्हें एक सप्ताह पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह उस टीम का हिस्सा थी जिसने दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था. वह उत्तर प्रदेश की फुटबॉल टीम से भी खेली थी और उसकी एक महत्वपूर्ण सदस्य थी. पूनम अभी वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में फुटबॉल ट्रेनर के रुप में कार्यरत थी. उनका आज मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










