टायसन की बेटी को गले में लगी गोली, मौत

Published at :17 Oct 2016 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
टायसन की बेटी को गले में लगी गोली, मौत

लेक्सिंगटन : ओलंपिक फर्राटा धावक टायसन गे की 15 वर्षीय बेटी की गले में गोली लगने से मौत हो गई है और पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक बयान में कहा ,‘‘ ट्रिनिटी गे की केंटुकी मेडिकल सेंटर यूनिवर्सिटी में मौत हो गयी.” गे के एजेंट मार्क […]

विज्ञापन

लेक्सिंगटन : ओलंपिक फर्राटा धावक टायसन गे की 15 वर्षीय बेटी की गले में गोली लगने से मौत हो गई है और पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक बयान में कहा ,‘‘ ट्रिनिटी गे की केंटुकी मेडिकल सेंटर यूनिवर्सिटी में मौत हो गयी.” गे के एजेंट मार्क वेटमोर ने भी इसकी पुष्टि की.

पुलिस ने कल शाम कहा कि इस सिलसिले में 21 बरस के दवोंता मिडिलब्रूक्स को गिरफ्तार किया गया है. बयान में कहा गया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि मिडिलब्रूक्स उस समय पार्किट इलाके में था और उसने गोलियां चलाई.

फायेट काउंटी पब्लिक स्कूल के सुपरिटेंडेंट मैनी काक ने एक बयान में कहा ,‘‘ इस त्रासद और बेमतलब की हिंसा में ट्रिनिटी को खोने से हम बहुत दुखी है. हम गे परिवार को सांत्वना देते हैं और दुख की इस घड़ी में स्कूल, छात्र, स्टाफ सभी उनके साथ है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola