देश की लड़कियां बेहद क्षमतावान, बस उन्हें निखारने की जरुरत : साक्षी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Oct 2016 10:08 PM (IST)
विज्ञापन

मिर्जापुर : रियो ओलम्पिक की महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक ने आज कहा कि देश की लड़कियों में खेलों के लिहाज से बहुत क्षमता है, बस उसे निखारने की जरुरत है. साक्षी ने मिर्जापुर के कछवां में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद कहा कि खेल के क्षेत्र […]
विज्ञापन
मिर्जापुर : रियो ओलम्पिक की महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक ने आज कहा कि देश की लड़कियों में खेलों के लिहाज से बहुत क्षमता है, बस उसे निखारने की जरुरत है. साक्षी ने मिर्जापुर के कछवां में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद कहा कि खेल के क्षेत्र में देश की लड़कियों में काफी क्षमता और प्रतिभा है, लेकिन जरुरी प्रशिक्षण के अभाव में वे सामने नहीं आ पातीं.
उन्होंने कहा कि प्रतिभावान लड़कियों को अगर समुचित प्रशिक्षण और सहयोग मिले तो वे भी अन्तरराष्ट्रीय फलक पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं. रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता ने कहा कि उन्होंने यह साबित किया है कि लड़कियों को सही प्रशिक्षण मिले तो वह आसमान छू सकती हैं.
सत्यनारायण खेल संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट के पुरुष विजेता को डेढ़ लाख रुपये और महिला वर्ग की विजेता को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










