पैरालंपियन आदित्य मेहता के साथ एयरपोर्ट पर दुर्व्यवहार

Published at :13 Oct 2016 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
पैरालंपियन आदित्य मेहता के साथ एयरपोर्ट पर दुर्व्यवहार

बेंगलुरू : एशियन पारा साइकिलिंग चैंपियनशिप में दो बार रजत पदक जीतने वाले आदित्य मेहता ने यह आरोप लगाया है कि उनके साथ बेंगलुरू के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुर्व्यवहार किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के अधिकारी ने उन्हें अपना कृत्रिम पैर निकालने के लिए बाध्य किया. उन्होंने कहा कि दो माह […]

विज्ञापन
बेंगलुरू : एशियन पारा साइकिलिंग चैंपियनशिप में दो बार रजत पदक जीतने वाले आदित्य मेहता ने यह आरोप लगाया है कि उनके साथ बेंगलुरू के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुर्व्यवहार किया गया.

उन्होंने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के अधिकारी ने उन्हें अपना कृत्रिम पैर निकालने के लिए बाध्य किया. उन्होंने कहा कि दो माह पूर्व भी ऐसा उनके साथ हो चुका था.


उन्होंने आरोप लगाया कि एक ऐसा व्यक्ति जो निशक्त हो ऐसे व्यवहार से निराश हो जाता है. उन्होंने बताया कि आफिसर ने मेरा मजाक उड़ाया और मुझे अपने कृत्रिम पैर निकालने के लिए मजबूर किया. गौरतलब है कि 11 तारीख को आदित्य मेहता बेंगलुरू से हैदराबाद जा रहे थे, जहां सुरक्षा जांच के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola