महिला रेफरी पर ‘किचन में लौट जाओ'' का व्यंग्य करने वाले चेक खिलाड़ियों पर जुर्माना

प्राग : चेक गणराज्य के दो अंतरराष्ट्रीय फुटबालरों को जुर्माना भरना पड़ा है जिन्होंने एक महिला रेफरी को आफसाइड फैसले पर सीटी नहीं बजा पाने के कारण ताना दिया था कि ‘वह किचन में लौट जाये.’ गोलकीपर थामस कुबेक और मिडफील्डर लुकास वाछा पर 1500 यूरो का जुर्माना लगाया गया. स्पार्टा प्राग ने एक स्थानीय […]
प्राग : चेक गणराज्य के दो अंतरराष्ट्रीय फुटबालरों को जुर्माना भरना पड़ा है जिन्होंने एक महिला रेफरी को आफसाइड फैसले पर सीटी नहीं बजा पाने के कारण ताना दिया था कि ‘वह किचन में लौट जाये.’ गोलकीपर थामस कुबेक और मिडफील्डर लुकास वाछा पर 1500 यूरो का जुर्माना लगाया गया. स्पार्टा प्राग ने एक स्थानीय क्लब के खिलाफ 3 – 3 से ड्रा खेला था.
मैच रैफरी लूसी राताजोवा आखिरी क्षणों में आफसाइड फैसले पर सीटी नहीं बजा सकी जिससे विरोधी टीम ने बराबरी का गोल कर दिया. कुबेक ने कहा था ,‘‘ महिलाओं को किचन में रहना चाहिए. पुरुषों के मैच में रेफरिंग नहीं करनी चाहिए.” वाछा ने भी सोशल मीडिया पर उनसे सहमति जताई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










