सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी वुहान ओपन के फाइनल में हारी

Published at :01 Oct 2016 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी वुहान ओपन के फाइनल में हारी

वुहान : भारतीय स्टार खिलाडी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा को आज यहां डब्ल्यूटीए वुहान ओपन के फाइनल में बेथानी माटेक सैंड्स और लुसी साफारोवा की जोड़ी से सीधे सेटों में हार का मुंह देखना पड़ा. तीसरी वरीय जोड़ी 2,589,000 डालर ईनामी राशि के टूर्नामेंट के फाइनल में अमेरिकी-चेक गणराज्य […]

विज्ञापन

वुहान : भारतीय स्टार खिलाडी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा को आज यहां डब्ल्यूटीए वुहान ओपन के फाइनल में बेथानी माटेक सैंड्स और लुसी साफारोवा की जोड़ी से सीधे सेटों में हार का मुंह देखना पड़ा.

तीसरी वरीय जोड़ी 2,589,000 डालर ईनामी राशि के टूर्नामेंट के फाइनल में अमेरिकी-चेक गणराज्य की पांचवीं वरीय जोड़ी से 1-6 4-6 से हार गयी. यह मुकाबला एक घंटे से उपर चला. सानिया ने स्विस खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस से जोड़ी तोड़ने के बाद पिछले चार टूर्नामेंट में से तीन में ट्राफी जीती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola