ePaper

सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी वुहान ओपन के सेमीफाइनल में

Updated at : 30 Sep 2016 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी वुहान ओपन के सेमीफाइनल में

वुहान : सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए आज यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके डब्ल्यूटीए वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सानिया और स्ट्राइकोवा की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में हंगरी की टिमिया […]

विज्ञापन

वुहान : सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए आज यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके डब्ल्यूटीए वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

सानिया और स्ट्राइकोवा की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में हंगरी की टिमिया बाबोस और कजाखस्तान की यारोस्लावा शेवदोवा को 6-3, 7-6 से हराया.

सानिया और स्ट्राइकोवा ने एक घंटे 18 मिनट तक चले मैच में अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम की चार बार सर्विस तोड़ी और तीन बार अपनी सर्विस भी गंवायी. उनका अगला मुकाबला हाओ चिंग चान और युंग यान चान की चीनी ताइपै की दूसरी वरीय जोड़ी से होगा. मार्टिना हिंगिस से जोड़ी तोड़ने के बाद सानिया ने पिछले चार टूर्नामेंटों में से तीन में जीत दर्ज की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola