टोरे पैन पैसीफिक ओपन : सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी फाइनल में

तोक्यो : भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा ने आज यहां कनाडा की गैब्रिएला दाब्रोवस्की और स्पेन की मारिया जोस मार्टिना सांचेज की गैरवरीय जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-5 से हराकर टोरे पैन पैसीफिक ओपन के महिला युगल फाइनल में जगह बनाई. सानिया और स्ट्राइकोवा की […]
तोक्यो : भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा ने आज यहां कनाडा की गैब्रिएला दाब्रोवस्की और स्पेन की मारिया जोस मार्टिना सांचेज की गैरवरीय जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-5 से हराकर टोरे पैन पैसीफिक ओपन के महिला युगल फाइनल में जगह बनाई.
सानिया और स्ट्राइकोवा की दूसरी वरीय जोड़ी ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में जापान की मियु काटो ओर चीन की यिफान शु की जोड़ी को 6-2, 6-2 से हराया था. सानिया और स्ट्राइकोवा फाइनल में चीन की चेन लियांग और झाओशुआन यांग तथा राक्वेल अटावो और अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स की तीसरी वरीय जोड़ी के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी.
सानिया और स्ट्राइकोवा तीसरी बार किसी टूर्नामेंट में एक साथ खेल रही हैं. पिछले महीने इस जोड़ी ने सानिया की पूर्व जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस और कोको वांदेवेघे को हराकर सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




