मेस्सी चोटिल अर्जेंटीना के कोच ने बार्सीलोना को लताड़ा
Updated at : 23 Sep 2016 12:15 PM (IST)
विज्ञापन

ब्युनस आयर्स : अर्जेंटीना के कोच एडगार्डो बाउजा ने अगले महीने पेरु और पैराग्वे के खिलाफ महत्वपूर्ण विश्व कप मैचों के लिए स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी को चोट के कारण गंवाने के बाद बार्सीलोना पर निशाना साधा है. बुधवार रात एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ बार्सीलोना के 1-1 से ड्रा के दौरान मेस्सी के ग्रोइन में […]
विज्ञापन
ब्युनस आयर्स : अर्जेंटीना के कोच एडगार्डो बाउजा ने अगले महीने पेरु और पैराग्वे के खिलाफ महत्वपूर्ण विश्व कप मैचों के लिए स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी को चोट के कारण गंवाने के बाद बार्सीलोना पर निशाना साधा है. बुधवार रात एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ बार्सीलोना के 1-1 से ड्रा के दौरान मेस्सी के ग्रोइन में खिंचाव आ गया था जिसके कारण वह तीन हफ्ते तक फुटबाल से दूर रहेंगे जिसके बाद बाउजा ने नाराजगी जाहिर की है.
बाउजा ने फाक्स स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘वे मेस्सी का ध्यान रखने के लिए हमें संदेश भेजते रहते हैं लेकिन वे उसे नहीं बचाते. वह प्रत्येक मैच में खेलता है.” उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले भी मेस्सी के बिना खेले हैं. वह विरोधियों के लिए जो मुश्किलें पैदा करता है उसके कारण उसका होना फायदे की स्थिति होती है. लेकिन अगर हमें उसके बिना खेलना है तो यह कोच के रुप में मेरे लिए और टीम के लिए चुनौती है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




