उरी पर हमला कर पाक ने अगर जंग चुना है तो हमें भी पीछे नहीं हटना चाहिए : विजेंद्र कुमार

Published at :19 Sep 2016 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
उरी पर हमला कर पाक ने अगर जंग चुना है तो हमें भी पीछे नहीं हटना चाहिए : विजेंद्र कुमार

नयी दिल्‍ली : उत्तरी कश्‍मीर के उरी शहर में रविवार को सेना मुख्‍यालय में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है. हर ओर से तरह-तरह के संदेश आ रहे हैं. सोशल मीडिया में भी जहां एक ओर शहीद हुए जवानों और उनके परिवारवालों के प्रति संवेदना जतायी जा रही है वहीं पाकिस्‍तान के […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : उत्तरी कश्‍मीर के उरी शहर में रविवार को सेना मुख्‍यालय में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है. हर ओर से तरह-तरह के संदेश आ रहे हैं. सोशल मीडिया में भी जहां एक ओर शहीद हुए जवानों और उनके परिवारवालों के प्रति संवेदना जतायी जा रही है वहीं पाकिस्‍तान के इस कायरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ गुस्‍सा साफ दिख रहा है.

इधर इस घटना से देश के खिलाड़ी भी गुस्‍से में हैं. देश के लिए कई मेडल जीत चुके मुक्‍केबाज विजेंद्र कुमार ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए उनके परिवार वालों के प्रति संवेदना जतायी है. उन्‍होंने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा, 17 सैनिकों की शहादत बहुत दुखद खबर है. उरी पर हमला कर अगर पाकिस्‍तानियों ने जंग चुना है तो हमें भी पीछे नहीं हटना चाहिए.

टीम इंडिया के टेस्‍ट टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने भी इस घटना की निंदा की और उरी की एक तसवीर अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्‍ट करते हुए लिखा, यह तसवीर ऐसी भावनाएं जगाती हैं जिसके लिए मेरे पास कोई शब्‍द नहीं हैं. सभी वीरों के लिए जय हिंद. इनके अलावा पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी उड़ी घटना को लेकर ट्वीट किया और आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की. ज्ञात हो उरी हमला में देश के 17 जवान शहीद हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola