नरसिंह डोपिंग प्रकरण में जल्द ही औपचारिक जांच शुरू कर सकती है सीबीआई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सीबीआई पहलवान नरसिंह यादव के कथित डोपिंग प्रकरण में औपचारिक जांच शुरू करने के लिये तैयार है, साथ ही उसने आज दावा किया कि उसने इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले दस्तावेज और शिकायत की पड़ताल करना शुरू कर दिया है. सीबीआई सूत्रों ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय के कार्मिक […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सीबीआई पहलवान नरसिंह यादव के कथित डोपिंग प्रकरण में औपचारिक जांच शुरू करने के लिये तैयार है, साथ ही उसने आज दावा किया कि उसने इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले दस्तावेज और शिकायत की पड़ताल करना शुरू कर दिया है.
सीबीआई सूत्रों ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के जरिये एक निर्देश मिला है और जल्द ही इस मामले की जांच शुरू कर देंगे. सूत्रों ने कहा कि वे भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा दायर सौंपी गयी शिकायत के दस्तावेज की जांच कर रहे हैं और जल्द ही प्रारंभिक जांच या प्राथमिकी के रुप में एक औपचारिक जांच शुरू की जायेगी.
रियो ओलंपिक के दौरान खेल पंचाट ने पिछले महीने यादव पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया था जिससे वह खेलों में भाग नहीं ले पाये थे. इसके बाद डब्ल्यूएफआई ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की. यह पहलवान रियो ओलंपिक खेलों के शुरू होने से 20 दिन पहले प्रतिबंधित पदार्थ का पाजीटिव पाया गया था.
यादव ने अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाते हुए कहा था कि सोनीपत में साई होस्टल में उसके खाने और ड्रिंक्स में यह प्रतिबंधित पदार्थ मिलाया गया था, हालांकि वह अपने आरोपों की पुष्टि के लिये कोई भी ठोस सबूत मुहैया नहीं करा सके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










