गोयल पैरालंपिक पदक विजेताओं को खेल रत्न देने को लेकर प्रतिबद्ध नहीं

Published at :14 Sep 2016 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
गोयल पैरालंपिक पदक विजेताओं को खेल रत्न देने को लेकर प्रतिबद्ध नहीं

नयी दिल्ली : खेल मंत्री विजय गोयल ने आज इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया कि क्या मौजूदा रियो पैरालंपिक खेलों के पदक विजेताओं को भी देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा. ओलंपिक वर्ष के दौरान ओलंपिक पदक विजेता स्वत: ही खेल रत्न पुरस्कार के लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : खेल मंत्री विजय गोयल ने आज इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया कि क्या मौजूदा रियो पैरालंपिक खेलों के पदक विजेताओं को भी देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा.

ओलंपिक वर्ष के दौरान ओलंपिक पदक विजेता स्वत: ही खेल रत्न पुरस्कार के लिए क्वालीफाई करता है लेकिन गोयल ने कहा कि पैरालंपिक खेलों के लिए ऐसी कोई नीति नहीं है. गोयल ने आज यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘हमारे पैरालंपियन ने रियो पैरालंपिक में अब तक चार पदक जीतकर भारत को गौरवांवित किया है. लेकिन जहां तक पुरस्कार का सवाल है तो अब तक पैरालंपियन के लिए ऐसी किसी नीति पर कोई फैसला नहीं किया गया है.’ भारतीय खिलाडियों ने पैरालंपिक खेलों में अब तक दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है.

थंगावेलू मरियप्पन ने उंची कूद जबकि देवेंद्र झझारिया ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता. दीपा मलिक ने गोला फेंक में रजत और वरुण भाटी ने उंची कूद में कांस्य पदक जीता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola