परालंपिक पदक विजेताओं की पीएम सहित कई लोगों ने की तारीफ

Published at :10 Sep 2016 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
परालंपिक पदक विजेताओं की पीएम सहित कई लोगों ने की तारीफ

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर ओलंपिक में भारत के लिए इकलौता व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले अभिनव बिंद्रा समेत देश भर से विभिन्न हस्तियों ने रियो परालम्पिक खेलों में टी42 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियाप्पन थंगावेलू और कांस्य पदक विजेता वरुण भाटी को बधाई दी. मोदी ने ट्विटर पर लिखा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर ओलंपिक में भारत के लिए इकलौता व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले अभिनव बिंद्रा समेत देश भर से विभिन्न हस्तियों ने रियो परालम्पिक खेलों में टी42 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियाप्पन थंगावेलू और कांस्य पदक विजेता वरुण भाटी को बधाई दी.

मोदी ने ट्विटर पर लिखा ,‘‘ भारत में खुशियां बिखर गयी हैं. मरियाप्पन थंगावेलू को परालम्पिक में स्वर्ण और वरुण सिंह भाटी को कांस्य पदक जीतने पर बधाई.” खेल मंत्रालय की नकद पुरस्कार योजना के तहत मरियाप्पन को 75 लाख रुपये और भाटी को 30 लाख रुपये दिये जायेंगे. मंत्रालय ने खेलों से पहले ही पदक विजेताओं के लिये पुरस्कारों का ऐलान किया था.

थंगावेलू ने 1 . 89 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता जबकि भाटी ने 1 . 86 मीटर की कूद लगाकर कांसा हासिल किया.

बिंद्रा ने कहा ,‘‘ मरियाप्पन स्वर्ण पदक क्लब में आपका स्वागत है. शाबाद गो स्पोर्ट्स वाइसेस जिसने वरुण भाटी को शामिल किया जिसने कांस्य पदक जीता. चैम्पियन.” खेल मंत्री विजय गोयल ने लिखा ,‘‘ मरियाप्पन थंगावेलू को स्वर्ण और वरुण सिंह भाटी को कांस्य पदक जीतने पर बधाई. यह बडी उपलब्धि है और मुझे अपने खिलाडियों पर गर्व है.” रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने कहा कि ये दोनों दूसरे खिलाडियों के लिये प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय खेलों में प्रेरणा की कमी नहीं है. मरियाप्पन थंगावेलू और वरुण भाटी आपके स्वर्ण और कांस्य पदक के लिये.”

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी दोनों को बधाई देते हुए कहा ,‘‘ टी2375 परालम्पिक से भारत के लिये खुशियां. थंगावेलू को स्वर्ण और भाटी को कांस्य पदक. कम आन इंडिया.” भारत के पूर्व हाकी कप्तान वीरेन रासकिन्हा ने कहा ,‘‘ इससे ज्यादा प्रेरणास्पद कुछ नहीं देखा. मरियाप्पन थंगावेलू को परालम्पिक स्वर्ण जीतने पर बधाई.” बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने उम्मीद जताई कि इन दोनों खिलाडियों को वही सम्मान दिया जायेगा जो ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और साक्षी को मिला.

उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि भारत वही पुरस्कार राशि और सम्मान इन दोनों को भी देगा.” गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा ,‘‘ मरियाप्पन थंगावेलू को स्वर्ण और वरुण सिंह भाटी को परालम्पिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई.” ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एम सी मेरीकाम ने कहा ,‘‘ बधाई हो. आप दोनों ने भारत को गौरवान्वित किया है.” भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने लिखा ,‘‘ मरियाप्पन थंगावेलू और वरुण भाटी को क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने पर बधाई.” कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लिखा ,‘‘ आज इतिहास रचा गया है. इन खिलाडियों का अद्भुत जीवन और खेल आने वाली पीढियों को प्रेरित करेगा.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola