ePaper

रियो परालंपिक में भारत की शानदार शुरुआत, थंगावेलू को स्वर्ण, भाटी को कांस्य

Updated at : 10 Sep 2016 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
रियो परालंपिक में भारत की शानदार शुरुआत, थंगावेलू को स्वर्ण, भाटी को कांस्य

रियो दि जिनेरियो : भारत ने परालम्पिक खेलों में शानदार शुरुआत की जब मरियाप्पन थंगावेलू ने पुरुषों की टी42 ऊंची कूद में आज दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीता जबकि वरुण भाटी को कांस्य पदक मिला. भारत के शरद कुमार पोडियम पर जगह बनाने में नाकाम रहे. थंगावेलू ने 1 . 89 मीटर की कूद लगाकर […]

विज्ञापन

रियो दि जिनेरियो : भारत ने परालम्पिक खेलों में शानदार शुरुआत की जब मरियाप्पन थंगावेलू ने पुरुषों की टी42 ऊंची कूद में आज दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीता जबकि वरुण भाटी को कांस्य पदक मिला. भारत के शरद कुमार पोडियम पर जगह बनाने में नाकाम रहे. थंगावेलू ने 1 . 89 मीटर की कूद लगाकर पीला तमगा जीता जबकि भाटी ने 1 . 86 मीटर की कूद के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

रजत पदक अमेरिका के सैम ग्रीव ने जीता. कुमार 1 . 77 मीटर की कूद लगाकर छठे स्थान पर रहे. थंगावेलू ने अपने 10वें प्रयास में 1 . 77 मीटर की कूद लगाई जबकि पोलैंड के लुकाज मामजाज, चीन के झिकियांग झिंग और कुमार ने भी 1 . 77 मीटर की कूद लगाई. बाद में भाटी ने 1 . 83 मीटर की कूद लगाई लेकिन थंगावेलू ने उनसे बेहतर प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक जीता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola