ePaper

मेरा सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है : साइना नेहवाल

Updated at : 08 Sep 2016 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
मेरा सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है : साइना नेहवाल

हैदराबाद : भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कहा कि वह घुटने के आपरेशन से उबरने के बाद जल्दी ही वापसी करना चाहती है और उसने संकेत दिया कि उसका सर्वश्रेष्ठ अभी आना बाकी है. उसने कहा ,‘‘ मैं मजबूती से वापसी करना चाहती हूं. मुझे विश्वास है कि अगले दो तीन साल में उससे […]

विज्ञापन

हैदराबाद : भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कहा कि वह घुटने के आपरेशन से उबरने के बाद जल्दी ही वापसी करना चाहती है और उसने संकेत दिया कि उसका सर्वश्रेष्ठ अभी आना बाकी है. उसने कहा ,‘‘ मैं मजबूती से वापसी करना चाहती हूं. मुझे विश्वास है कि अगले दो तीन साल में उससे बेहतर प्रदर्शन कर सकूंगी जो पिछले पांच छह साल में किया है.

मुझे बेहतर प्रदर्शन करना ही है.” साइना ने कहा ,‘‘ यदि सब कुछ ठीक रहा तो मैं दिसंबर में दुबई विश्व सुपरसीरिज फाइनल खेलूंगी. मैं सौ फीसदी फिट होने के बाद ही वापसी करना चाहती हूं.” रियो ओलंपिक में नाकआउट चरण तक पहुंचने में नाकाम रही साइना के दाहिने घुटने में असहनीय दर्द था. उसका मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में आपरेशन हुआ. अब वह फिजियो के मार्गदर्शन में रिहैबिलिटेशन करा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola