मर्रे हारे, सेरेना जीतीं, निशिकोरि बना सकते हैं रिकॉर्ड

Published at :08 Sep 2016 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
मर्रे हारे, सेरेना जीतीं, निशिकोरि बना सकते हैं रिकॉर्ड

न्यूयार्क: जापान के केइ निशिकोरि ने ब्रिटेन के एंडी मर्रे को हराकर अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बनने से अब वह सिर्फ दो जीत दूर हैं. निशिकोरि ने रोमांचक मैच में विंबलडन और ओलंपिक चैम्पियन और 2012 अमेरिकी ओपन चैम्पियन मर्रे को 1 – 6, 6 […]

विज्ञापन

न्यूयार्क: जापान के केइ निशिकोरि ने ब्रिटेन के एंडी मर्रे को हराकर अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बनने से अब वह सिर्फ दो जीत दूर हैं. निशिकोरि ने रोमांचक मैच में विंबलडन और ओलंपिक चैम्पियन और 2012 अमेरिकी ओपन चैम्पियन मर्रे को 1 – 6, 6 – 4, 4 – 6, 6 – 1, 7 – 5 से हराया. अब वह 2009 के अमेरिकी ओपन चैम्पियन जुआन देल पोत्रो या तीसरी वरीयता प्राप्त स्टान वावरिंका से खेलेंगे. जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ यह काफी कठिन मैच था लेकिन मैने अपना संयम बनाये रखा.”

इससे पहले कल विश्व रैंकिंग में 142वें स्थान पर काबिज देल पोत्रो पिछले 16 साल में ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे निचली रैंकिंग वाले खिलाडी बनने की कोशिश करेंगे. इससे पहले 2000 में ब्लादीमिर वोल्शकोव विम्बलडन के अंतिम चार में पहुंचे थे जिनकी रैंकिंग 237 थी. 2009 के चैम्पियन देल पोत्रो का सामना वावरिका से होगा जबकि पहले सेमीफाइनल में गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच 10वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के गाएल मोंफिल्स से भिडेंगे.

वहीं महिलाओं के मुकाबले में अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स ने पांचवीं वरीयता प्राप्त रोमानिया की सिमोना हालेप को 6 – 2, 4 – 6, 6 – 3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.दुनिया की नंबर एक खिलाडी सेरेना रिकार्ड सातवां अमेरिकी ओपन और कैरियर का 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की कोशिश में हैं. अब उनका सामना पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंची कैरोलिना प्लिस्कोवा से होगा.

दसवीं वरीयता प्राप्त चेक खिलाडी कैरोलिना ने चौथे दौर में वीनस विलियम्स को हराया था जबकि क्रोएशिया की अना कोंजुह को 6 – 2, 6 – 2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने 2015 की उपविजेता राबर्टा विंची को 7 – 5, 6 – 0 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola