ePaper

अमेरिकी ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त, सानिया मिर्जा डबल्स में हारी

Updated at : 07 Sep 2016 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त, सानिया मिर्जा डबल्स में हारी

न्यूयार्क : दुनिया की नंबर एक युगल खिलाडी सानिया मिर्जा और उनकी चेक जोडीदार बारबरा स्ट्रायकोवा अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कैरोलीन गार्शिया और क्रिस्टीना म्लादेनोविच से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गई. फ्रेंच जोडी ने सानिया और बारबरा को 69 मिनट में 7 – 6, 6 – 1 से हराया. […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : दुनिया की नंबर एक युगल खिलाडी सानिया मिर्जा और उनकी चेक जोडीदार बारबरा स्ट्रायकोवा अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कैरोलीन गार्शिया और क्रिस्टीना म्लादेनोविच से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गई.

फ्रेंच जोडी ने सानिया और बारबरा को 69 मिनट में 7 – 6, 6 – 1 से हराया. इसके साथ ही अमेरिकी ओपन में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई.भारत के रोहन बोपन्ना, लिएंडर पेस और साकेत माइनेनी अपने अपने मैच पहले ही हार चुके हैं. पहले सेट में दोनों जोडियों ने एक दूसरे की सर्विस तोडी.

इसके बाद सर्विस बरकरार रखते हुए सेट को टाइब्रेकर तक ले गए. सातवीं वरीयता प्राप्त सानिया और स्ट्रायकोवा की जोडी मिनी सर्विस ब्रेक में हार गई. दूसरा सेट फ्रेंच जोडी ने आसानी से जीत लिया जिसने पहले 5 – 0 की बढ़त बनायी और फिर 6 – 1 से सेट अपने नाम किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola