राफेल नडाल बाहर, जोकोविच क्वार्टर फाइनल में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2016 12:29 PM
न्यूयार्क : मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच ने कल रात यहां आसान जीत के साथ यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी लेकिन 14 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल पांच सेट तक चले कडे मुकाबले में लुकास पोइली से हारकर बाहर हो गये. फ्रांस के 22 वर्षीय खिलाडी और विश्व में 25वें […]
न्यूयार्क : मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच ने कल रात यहां आसान जीत के साथ यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी लेकिन 14 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल पांच सेट तक चले कडे मुकाबले में लुकास पोइली से हारकर बाहर हो गये. फ्रांस के 22 वर्षीय खिलाडी और विश्व में 25वें नंबर के पोइली विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे. उन्होंने स्पेनिश सुपरस्टार को 6-1, 2-6, 6-4, 3-6, 7-6 से हराया. नडाल इस तरह से 2004 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाये . वह कलाई की चोट के कारण फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर से हट गये थे और इस कारण विंबलडन में भी नहीं खेल पाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










