ePaper

अमेरिकन ओपन से बाहर हुई सानिया-डोडिग की जोड़ी

Updated at : 05 Sep 2016 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकन ओपन से बाहर हुई सानिया-डोडिग की जोड़ी

न्यूयार्क : सानिया मिर्जा और उनके क्रोएशियाई साझीदार इवान डोडिग की जोड़ी अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर के अपने मैच में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा और क्रोएशिया के मारिन द्रागांजा की जोड़ी से सीधे सेटों में 3-6, 4-6 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गयी. भारतीय क्रोएशियाई जोड़ी मैच में […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : सानिया मिर्जा और उनके क्रोएशियाई साझीदार इवान डोडिग की जोड़ी अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर के अपने मैच में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा और क्रोएशिया के मारिन द्रागांजा की जोड़ी से सीधे सेटों में 3-6, 4-6 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गयी.

भारतीय क्रोएशियाई जोड़ी मैच में बेरंग दिखी और यह मैच महज 65 मिनट में खत्म हो गया. पहले चार गेम में मिर्जा-डोडिग की सर्विस दो बार टूटी और पहले सेट को 3-6 से गंवाने के बाद वापसी करना लगभग असंभव हो गया.

दूसरे सेट में चेक-क्रोएशियाई जोड़ी ने तीन बार अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस तोड़ी हालांकि दो बार उनकी भी सर्विस टूटी लेकिन इस जोड़ी ने दूसरे सेट को 6-4 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola