स्वच्छ भारत मिशन के नये चेहरे हो सकते हैं सिंधू और साक्षी
Updated at : 04 Sep 2016 8:42 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : रियो ओलंपिक के पदक विजेता पीवी सिंधू और साक्षी मलिक के अलावा ओलंपियन दीपा करमाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जागरुकता पैदा करने के लिए नये चेहरे हो सकते हैं. पेयजल और स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर ने बताया, ‘‘हम ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और साक्षी मलिक […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : रियो ओलंपिक के पदक विजेता पीवी सिंधू और साक्षी मलिक के अलावा ओलंपियन दीपा करमाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जागरुकता पैदा करने के लिए नये चेहरे हो सकते हैं.
पेयजल और स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर ने बताया, ‘‘हम ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और साक्षी मलिक के अलावा जिम्नास्ट दीपा करमाकर को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ने के उत्सुक हैं. उनकी सफलता में स्वच्छता की भूमिका की कहानी से मिशन को फायदा मिल सकता है.” उन्होंने कहा कि स्टार खिलाड़ी कई महिलाओं को प्रेरित कर सकती हैं विशेषकर ग्रामीण हलाकों में. उन्होंने कहा, ‘‘इन ओलंपियनों को जोड़ने के लिए हम खेल मंत्रालय से संपर्क करेंगे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




