सुपर कोच गोपीचंद की सेवायें ले सकती है केजरी सरकार

नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में खेलों को बढ़ावा देने के लिये ‘सुपर कोच’ पुलेला गोपीचंद की सेवायें लेने की सोच रही है. गोपीचंद की शिष्या पी वी सिंधू ने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता. केजरीवाल ने यहां सिंधू और साक्षी मलिक को क्रमश: दो और […]
नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में खेलों को बढ़ावा देने के लिये ‘सुपर कोच’ पुलेला गोपीचंद की सेवायें लेने की सोच रही है. गोपीचंद की शिष्या पी वी सिंधू ने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता. केजरीवाल ने यहां सिंधू और साक्षी मलिक को क्रमश: दो और एक करोड़ रुपये पुरस्कार दिये.

गोपीचंद और मलिक के कोच मनदीप को पांच पांच लाख रुपये दिये गए. दिल्ली सरकार ने सिंधू के फिजियो को भी सम्मानित किया जो दिल्ली के रहने वाले हैं. केजरीवाल ने कहा ,‘‘ दिल्ली सरकार गोपीचंद के साथ खेलों में कुछ करने की सोच रही है. हमें युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ अच्छा बुनियादी ढांचा भी देना होगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










