साइना नेहवाल को ओलंपिक में पांचवीं वरीयता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को रियो ओलंपिक महिला एकल वर्ग में पांचवीं वरीयता दी गई है जबकि पी वी सिंधू को नौवीं वरीयता मिली है. किदाम्बी श्रीकांत को पुरुष एकल में नौवीं वरीयता दी गई है. साइना विश्व रैंकिंग में पांचवें और सिंधू 10वें स्थान पर है जबकि श्रीकांत […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को रियो ओलंपिक महिला एकल वर्ग में पांचवीं वरीयता दी गई है जबकि पी वी सिंधू को नौवीं वरीयता मिली है. किदाम्बी श्रीकांत को पुरुष एकल में नौवीं वरीयता दी गई है.
साइना विश्व रैंकिंग में पांचवें और सिंधू 10वें स्थान पर है जबकि श्रीकांत की रैंकिंग 11वीं है. वरीयता का निर्धारण आज ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाडियों की विश्व रैंकिंग के आधार पर किया गया. हर एकल वर्ग में 13 वरीयता है. मलेशिया के ली चोंग वेइ को पुरुष वर्ग में और स्पेन की कैरोलिना मारिन को महिला एकल में शीर्ष वरीयता दी गई है. दो बार के विश्व चैम्पियन चीन के चेन लोंग को दूसरी और दो बार के ओलंपिक चैम्पियन लिन डैन को तीसरी वरीयता दी गई है.
महिला एकल में चीन की वांग यिहान को दूसरी और गत ओलंपिक चैम्पियन लि शुरुइ को तीसरी वरीयता मिली है. थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन को चौथी वरीयता दी गई है. युगल वर्ग में सिर्फ चार वरीयता दी गई है और कोई भारतीय उसमें नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










