जयपुर पिंकपैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 24-22 से हराया

बेंगलुरु : जयपुर पिंकपैंथर्स स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग में बुधवार को बेंगलुरु बुल्स को 24-22 से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया. कप्तान जसवीर सिंह ने रेड्स में पांच अंक जबकि राजेश नारवाल ने रेड्स के तीन और एक बोनस अंक बनाया जिससे जयपुर यह मैच जीतने में सफल रहा. जयपुर पिंक पैंथर्स […]
बेंगलुरु : जयपुर पिंकपैंथर्स स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग में बुधवार को बेंगलुरु बुल्स को 24-22 से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया. कप्तान जसवीर सिंह ने रेड्स में पांच अंक जबकि राजेश नारवाल ने रेड्स के तीन और एक बोनस अंक बनाया जिससे जयपुर यह मैच जीतने में सफल रहा.
जयपुर पिंक पैंथर्स की यह आठ मैचों में यह पांचवीं जीत है और उसके अब 30 अंक हो गये हैं. पुणेरी पल्टन आठ मैचों में 28 अंक के साथ अब दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. बेंगलुरु बुल्स के नौ मैचों में 21 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है. दोनों टीमों ने रेड्स में अच्छा प्रदर्शन किया. बेंगलुरु ने रेड में 13 और जयपुर ने 12 अंक बनाये. हालांकि जयपुर टैकल में नौ अंक बनाने में सफल रहा जबकि बेंगलुरु इसमें छह अंक ही बना पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




