ePaper

शाहरुख ने सानिया मिर्जा को ''रैकेट की रानी'' बताया

Updated at : 13 Jul 2016 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख ने सानिया मिर्जा को ''रैकेट की रानी'' बताया

हैदराबाद : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने आज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा ‘ऐस अगेन्स्ट ऑड्स’ का विमोचन किया. उन्होंने इस अवसर पर पत्रकारों से कहा, ‘‘सही में मुझे लगता है कि हम अपनी लड़कियों के प्रति जितना अधिक प्यार दिखाएंगे, अपनी महिलाओं के प्रति जितना प्यार और सम्मान दिखाएंगे, हमें सानिया जैसी […]

विज्ञापन

हैदराबाद : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने आज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा ‘ऐस अगेन्स्ट ऑड्स’ का विमोचन किया. उन्होंने इस अवसर पर पत्रकारों से कहा, ‘‘सही में मुझे लगता है कि हम अपनी लड़कियों के प्रति जितना अधिक प्यार दिखाएंगे, अपनी महिलाओं के प्रति जितना प्यार और सम्मान दिखाएंगे, हमें सानिया जैसी कई विश्वस्तरीय उपलब्धियां देखने को मिलेंगी. इस दुनिया में महिलाओं की तुलना में किसी ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की है. ‘ शाहरुख ने कहा, ‘‘वह (सानिया) रैकेट की रानी है.

सानिया ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है. हम पीटी उषा, मेरीकोम और सानिया मिर्जा जैसे लोगों को याद करते हैं जिनसे प्रेरणा लेकर कई लड़कों और लड़कियों ने खेलों को पेशेवर करियर के तौर पर अपनाया और हमारे देश का मान बढ़ाया. ‘ इस अवसर पर सानिया ने कहा, ‘‘मैंने केवल इतना किया कि उनसे (शाहरुख) से कहा कि क्या आप मेरी जिंदगी के अहम हिस्से का विमोचन कर सकते हो. मैंने केवल इतना कहा कि वह यहां आ गये. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर की कृपा से मेरा करियर लंबा रहा.
कोर्ट के अंदर और बाहर मनोरंजक करियर रहा. मुझे खुशी है कि मैं इसे पेश करने में सफल रही.’ इस किताब में सानिया की महिला युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने की यात्रा तथा अपना सपना साकार करने के लिये उन्होंने जिन चुनौतियों का सामना किया उनका वर्णन है. हार्पर कालिन्स किताब का प्रकाशक है और यह देश के प्रमुख बुकस्टोर पर उपलब्ध है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola