ePaper

मंत्री बाबुल सुप्रियो गाएंगे फीफा अंडर-17 विश्व कप का थीम सांग

Updated at : 13 Jul 2016 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री बाबुल सुप्रियो गाएंगे फीफा अंडर-17 विश्व कप का थीम सांग

नयी दिल्ली : पार्श्व गायक और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो अगले साल भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का थीम सांग गाएंगे और उन्होंने वादा किया है कि यह 2010 विश्व कप के मशहूर गीत ‘वाका-वाका’ की टक्कर का होगा जिसे शकीरा ने गाया था. सुप्रियो ने आज यहां कहा, ‘‘मैं आपको […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पार्श्व गायक और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो अगले साल भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का थीम सांग गाएंगे और उन्होंने वादा किया है कि यह 2010 विश्व कप के मशहूर गीत ‘वाका-वाका’ की टक्कर का होगा जिसे शकीरा ने गाया था.

सुप्रियो ने आज यहां कहा, ‘‘मैं आपको एक जानकारी देना चाहता हूं कि एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने अगले साल के अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप के थीम सांग को गाने का जिम्मा मुझे सौंपा है. प्रीतम इसका संगीत देंगे. अभी गीत तैयार नहीं है और जल्द ही आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी. ”

कई मशहूर फिल्मी गीतों के गायक सुप्रियो ने बालीवुड स्टार्स और सांसदों के बीच 24 जुलाई को होने वाले चैरिटी फुटबॉल मैच के लिये आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह सकता कि यह वाका वाका से बेहतर होगा लेकिन उसकी टक्कर का जरुर होगा. मुझे पूरा विश्वास है कि यह बेहद सुपरहिट गीत होगा. ” दक्षिण अफ्रीका में 2010 में खेले गये फुटबॉल विश्व कप का गीत मशहूर पाप सिंगर शकीरा ने गाया था जो काफी मशहूर हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola