धनराज पिल्लै ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी की मदद करने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै ने महान हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद की बीमारी के लिये वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्रालय और भारतीय रेलवे का आभार व्यक्त किया. पिल्लै ने कहा, ‘‘मैं शाहिद भाई के उपचार के लिये तुरंत सहायता मुहैया कराने और समर्थन के लिये प्रधानमंत्री […]
नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै ने महान हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद की बीमारी के लिये वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्रालय और भारतीय रेलवे का आभार व्यक्त किया. पिल्लै ने कहा, ‘‘मैं शाहिद भाई के उपचार के लिये तुरंत सहायता मुहैया कराने और समर्थन के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री जितेंद्र सिंह, भारतीय रेलवे और रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का शुक्रिया अदा करता हूं. ”
पिल्लै ने इससे पहले प्रधानमंत्री के साथ साथ अन्य मंत्रियों और संघों से अपील की थी कि वे मोहम्मद शाहिद के उपचार में मदद करें जो लीवर और किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. उनकी अपील पर तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए रेलवे मंत्री ने उनके उपचार में लगे सारे खर्चे की जिम्मेदारी ली और खेल मंत्रालय ने अन्य खर्चों के लिये 10 लाख रुपये की घोषणा की. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पांच लाख रुपये की मंजूरी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




