ePaper

UEFA Euro 2016 : पेनल्टी शूट आउट में पोलैंड को हराकर पुर्तगाल सेमीफाइनल में

Updated at : 01 Jul 2016 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
UEFA Euro 2016 : पेनल्टी शूट आउट में पोलैंड को हराकर पुर्तगाल सेमीफाइनल में

मार्सेइले : क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम ने यहां पोलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूट आउट में 5-3 की जीत के साथ यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के अंतिम चार में जगह बनाई. पुर्तगाल की जीत के हीरो युवा रेनातो सांचेज रहे जिन्होंने पुर्तगाल की ओर से नियमित समय में एक गोल करने […]

विज्ञापन

मार्सेइले : क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम ने यहां पोलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूट आउट में 5-3 की जीत के साथ यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के अंतिम चार में जगह बनाई. पुर्तगाल की जीत के हीरो युवा रेनातो सांचेज रहे जिन्होंने पुर्तगाल की ओर से नियमित समय में एक गोल करने के अलावा पेनल्टी शूट आउट में भी गोल किया. पुर्तगाल की टीम ने निर्धारित 90 मिनट में एक भी मुकाबला जीते बगैर अंतिम चार में जगह बनाई है. सांचेज ने पुर्तगाल के पिछली पांच यूरो चैम्पियनशिप में चौथी बार सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद कहा, ‘लोग हमारी आलोचना करते हैं लेकिन हमें परवाह नहीं क्योंकि हम सेमीफाइनल में हैं.’

पोलैंड ने मैच की शानदार शुरुआत की जब स्ट्राइकर रोबर्ट लेवानदोवस्की ने दो मिनट के भीतर ही यूरो 2016 का अपना पहला गोल दागा लेकिन बायर्न म्यूनिख टीम के उनके नये साथी 18 साल के सांचेज ने पुर्तगाल को 1-1 से बराबरी दिला दी. निर्धारित 90 मिनट तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा जबकि अतिरिक्त समय में भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी जिससे मैच के नतीजे के लिए शूट आउट का सहारा लेना पडा.

शूट आउट में गोलकीपर रुई पैट्रिसियो और रिकार्डो क्वारेस्मा पुर्तगाल के हीरो रहे. पैट्रिसियो ने चौथे प्रयास में पोलैंड के याकुब ब्लासजिकोवस्की के शाट को रोका जिसके बाद क्वारेस्मा ने पोलैंड के गोलकीपर लुकास फाबियांस्की को पछाडते हुए गोल दागकर पुर्तगाल की जीत सुनिश्चित की. इस जीत के साथ रोनाल्डो ने पुर्तगाल के साथ पहला बडा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने की ओर कदम बढाए. पुर्तगाल की टीम अब फाइनल में जगह बनाने के लिए छह जुलाई को लियोन में वेल्स और बेल्जियम के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता से भिडेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola