यूरो 2016 : पोलैंड को हराकर पुर्तगाल सेमीफाइनल में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2016 7:42 PM
र्सेइले :यूरो 2016 फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने रोमांचक मुकाबले में पोलैंड को 5-3 से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा. दोनों टीमों ने निर्धारित समय में 1-1 मैदानी गोल किये. स्कोर बराबर होने पर पहले तीन मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया. इसमें भी फैसला नहीं […]
र्सेइले :यूरो 2016 फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने रोमांचक मुकाबले में पोलैंड को 5-3 से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा. दोनों टीमों ने निर्धारित समय में 1-1 मैदानी गोल किये. स्कोर बराबर होने पर पहले तीन मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया. इसमें भी फैसला नहीं निकलने पर 30 मिनट का दूसरा अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन फिर भी मैच का नतिजा नहीं निकला. बाद में पेनल्टी शूटआउट कराया गया.
पेनल्टी शूटआउट में पुर्तगाल की टीम ने पांच में से पांच गोल दागे, जबकि पोलैंड की ओर से पांच में से केवल तीन गोल ही दागे गये. इस तरह से पुर्तगाल की टीम ने पोलैंड को हराकर यूरो कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.
आज के मुकाबले में पोलैंड ने शुरुआती मिनट में ही गोल दाग कर पुतर्गाल पर बढ़त बना ली थी, लेकिन खेल के 38 मिनट में पुर्तगाल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोल दाग कर स्कोर बराबर कर लिया. पुर्तगाल की ओर से एक मात्र मैदानी गोल रेनाटो सैनचेस किया. मैच शुरू होने के महज 1.40 मिनट में ही पोलैंड ने पहला गोल दाग दिया.
पुर्तगाल की ओर से एक मात्र मैदानी गोल रेनाटो सैनचेस ने किया. रेनाटो का यह पहला अंतरराष्ट्रीय गोल है. आज के मुकाबले को पोलैंड के रोबर्ट लेवानदोवस्की और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच माना जा रहा था. पोलैंड के स्टार फुटबॉलर लेवानदोवस्की ने पहला गोल कर इतिहास रच डाला. यूरो कप के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब इतने कम समय में पहला गोल लगा हो.
लेवानदोवस्की ने कोई गलती नहीं की और अपने 81वें मैच में पोलैंड की ओर से 36वों गोल दागा. आज के मुकाबले में रोनाल्डो का जल्वा नहीं दिखा. उन्हें कई मौके मिले, लेकिन रोनाल्डो ने उसका लाभ नहीं लिया. हालांकि पेनल्टी शूटआउट में रोनाल्डो ने ही पहला गोल दागा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










