छह देशों के हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में जर्मनी से हारा भारत

Published at :27 Jun 2016 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
छह देशों के हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में जर्मनी से हारा भारत

वेलेंसिया : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए छह देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में शुरुआत खराब रही जब उसे आज यहां अपने पहले मैच में जर्मनी के खिलाफ 0-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा. जर्मनी ने पहले क्वार्टर में पांचवें मिनट में ही मैट्स ग्रामबुश के गोल की मदद से बढ़त बनाई. ग्रामबुश ने […]

विज्ञापन

वेलेंसिया : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए छह देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में शुरुआत खराब रही जब उसे आज यहां अपने पहले मैच में जर्मनी के खिलाफ 0-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा. जर्मनी ने पहले क्वार्टर में पांचवें मिनट में ही मैट्स ग्रामबुश के गोल की मदद से बढ़त बनाई.

ग्रामबुश ने कुछ मिनटों बाद ही टीम की बढत को दोगुना कर दिया जबकि मोरिट्ज फुएर्स्ते ने 14वें मिनट में एक और गोल दागकर पहले क्वार्टर में ही जर्मनी को 3-0 से आगे कर दिया. भारत ने दूसरे क्वार्टर में वापसी की और कुछ अच्छे मूव भी बनाए लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी. मध्यांतर तक जर्मनी की टीम 3-0 से आगे थी.

तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों के बीच कडा मुकाबला देखने को मिला. पहले जर्मनी के मार्टिन ज्विकर और फिर क्रिस्टोफर वेस्ली को फाउल के लिए बाहर किया गया लेकिन भारत इसका फायदा नहीं उठा पाया. भारत ने अंतिम क्वार्टर में पूरी ताकत झोंक दी लेकिन लुकास विंडफीडर ने 57वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलते हुए जर्मनी की 4-0 से जीत सुनिश्चित की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola