ePaper

आखिर पेनाल्टी शूटआउट को गोल में तब्दील क्यों नहीं कर सके मेस्सी, देखें वीडियो

Updated at : 27 Jun 2016 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
आखिर पेनाल्टी शूटआउट को गोल में तब्दील क्यों नहीं कर सके मेस्सी, देखें वीडियो

न्यूजर्सी : आखिर क्या हो गया लियोनेल मेस्सी को? यह सवाल मेस्सी के हर प्रशंसक की जुबां पर है, कारण है कोपा अमेरिका के फाइनल मुकाबले में मेस्सी का पेनाल्टी शूट आउट को गोल में तब्दील ना कर पाना. आखिर ऐसा क्या हुआ कि गोल्डन बूट लियोनेल मेस्सी पेनाल्टी शूट आउट को गोल में तब्दील […]

विज्ञापन

न्यूजर्सी : आखिर क्या हो गया लियोनेल मेस्सी को? यह सवाल मेस्सी के हर प्रशंसक की जुबां पर है, कारण है कोपा अमेरिका के फाइनल मुकाबले में मेस्सी का पेनाल्टी शूट आउट को गोल में तब्दील ना कर पाना. आखिर ऐसा क्या हुआ कि गोल्डन बूट लियोनेल मेस्सी पेनाल्टी शूट आउट को गोल में तब्दील ना कर सके. मेस्सी के पूरे कैरियर में ऐसा पहली बार हुआ कि वे पेनाल्टी शूटआउट को गोल में नहीं बदल सके. शायद इस सवाल का जवाब मेस्सी के पास भी नहीं है. अपने इस प्रदर्शन से वे इस कदर दुखी दिखे कि वे कुछ देर तक गोल पोस्ट को थामे अकेले खड़े रहे. उनके कोच ने उनका हौसला बढ़ाया.

https://www.youtube.com/watch?v=2M2vTBVGnjY

मेस्सी बिलकुल टूट गये थे और उनके साथी खिलाड़ी उनका हौसला बढ़ा रहे थे. लेकिन अपने आत्मविश्वास के लिए मशहूर लियोनेल मेस्सी तो जैसे हार गये थे. उन्होंने एक बार भी अपना सिर नहीं उठाया और उनकी आंखें नम थीं. संभवत: इस महान खिलाड़ी को इस बात का अफसोस था कि वे अपनी टीम को वो ख्याति नहीं दिला पाये, जो वे चाहते थे. दरअसल माराडोना के बाद अर्जेंटीना ने कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola