अनस ने पुरुष 400 मी रेस में रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

Published at :26 Jun 2016 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
अनस ने पुरुष 400 मी रेस में रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

नयी दिल्ली : भारत के क्वार्टरमिलर मोहम्मद अनस ने पोलिश एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दूसरे दिन पुरुषों की 400 मी स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ते हुए रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया. इक्कीस वर्षीय अनस ने 45.40 सेकेंड का समय निकाला जो रियो क्वालीफिकेशन के समान ही समय था. इस तरह उन्होंने बीती रात ओलंपिक का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के क्वार्टरमिलर मोहम्मद अनस ने पोलिश एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दूसरे दिन पुरुषों की 400 मी स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ते हुए रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया. इक्कीस वर्षीय अनस ने 45.40 सेकेंड का समय निकाला जो रियो क्वालीफिकेशन के समान ही समय था. इस तरह उन्होंने बीती रात ओलंपिक का टिकट कटाया. इससे वह आगामी ओलंपिक के लिये क्वालीफाई होने वाले भारत के 21वें ट्रैक एवं फील्ड बन गये.

केरल के इस एथलीट ने 45.44 सेकेंड के खुद के राष्ट्रीय रिकार्ड को तोडा जो उन्होंने शुक्रवार को पोलिश शहर में इसी प्रतियोगिता के पहले दिन बनाया था. अनस ने राजीव अरोकिया का राष्ट्रीय रिकार्ड 45.47 सेकेंड को तोड़ा था, जो 45.60 सेकेंड के समय से दूसरे स्थान पर रहे. अनस ने अप्रैल में यहां हुई फेडरेशन कप राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 45.74 सेकेंड से रजत पदक जीता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola