फर्राटा धाविका दुतीचंद ने रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

Published at :25 Jun 2016 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
फर्राटा धाविका दुतीचंद ने रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

नयीदिल्ली : ‘लिंग’ संबंधी मामले में जीत दर्ज करके अंतरराष्ट्रीय सर्किट में वापसी करने के एक साल बाद भारतीय महिला फर्राटा धाविका दुतीचंद ने आज रियो ओलंपिक में 100 मीटर दौड़ के लिए क्वालीफाई कर लिया. कजाखस्तान के अलमाटी में 26वें जे कोसनोव मेमोरियल मीट में उन्होंनेओलंपिक में जगह बनाने के साथ खुद के राष्ट्रीय […]

विज्ञापन

नयीदिल्ली : ‘लिंग’ संबंधी मामले में जीत दर्ज करके अंतरराष्ट्रीय सर्किट में वापसी करने के एक साल बाद भारतीय महिला फर्राटा धाविका दुतीचंद ने आज रियो ओलंपिक में 100 मीटर दौड़ के लिए क्वालीफाई कर लिया. कजाखस्तान के अलमाटी में 26वें जे कोसनोव मेमोरियल मीट में उन्होंनेओलंपिक में जगह बनाने के साथ खुद के राष्ट्रीय रिकार्ड में भी सुधार किया. बीस वर्षीया दुती ने कजाखस्तान की प्रतियोगिता में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ 11 . 30 सेकेंड में पूरी की और इस तरह से रियो ओलंपिक में अपनी जगह पक्की की.

रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाईंग मार्क 11 . 32 सेकेंड था. अपने इस प्रयास के दौरान ओडिशा की एथलीट दुती ने 11 . 33 सेकेंड का खुद का राष्ट्रीय रिकार्ड भी तोड़ा जो उन्होंने अप्रैल में फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनाया था. वह रियो खेलों केलिए क्वालीफाई करने वाली भारत की 20वीं ट्रैक एवं फील्ड एथलीट हैं. दुती 100 मीटर क्वालीफिकेशन प्रणाली लागू किये जाने के बाद इस स्पर्धा में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं.

महान पीटी उषा ओलंपिक 100 मीटर में भाग लेने वाली आखिरी भारतीय महिला एथलीट थी. उन्होंने मास्को ओलंपिक 1980 में हिस्सा लिया था लेकिन तब क्वालीफिकेशन प्रणाली नहीं थी.

दुती केलिए ओलंपिक में जगह बनाना बेजोड़ उपलब्धि है क्योंकि उन्हें 2014 में प्रतिबंधित कर दिया गय था और राष्ट्रमंडल खेलों से हटा दिया गया था क्योंकि आइएएएफ की नीति के अनुसार उनमें टेस्टोस्टेरोन(पुरुष हार्मोन) का स्तर अधिक पाया गया था. दुती एक साल तक अभ्यास या किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पायी लेकिन उन्होंने इसका पूरे साहस के साथ सामना किया और स्विट्जरलैंड में खेल पंचाट में प्रतिबंध के खिलाफ अपील की. पिछले साल जुलाई में खेल पंचाट ने ऐतिहासिक फैसले में आशिंकरूप से उनकी अपील को सही ठहराया और उन्हें अपना करियर फिर से शुरू करने की अनुमति दी. ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद दुती ने कहा, ‘‘मैं रियो ओलंपिक केलिए क्वालीफाई करके वास्तव में खुश हूं. यह मेरेलिए मुश्किल साल रहा. मेरी और मेरे कोच : एन रमेश : की कड़ी मेहनत आखिर में रंग लायी. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola