ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में, जर्मनी बाहर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लंदन : ऑस्ट्रेलिया ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर चैम्पियंसट्रॉफीहॉकी फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि गत चैम्पियन जर्मनी ब्रिटेन से 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद बाहर हो गई. जर्मन टीम चार में से एक भी मैच नहीं जीत सकी जिसने तीन ड्रॉ खेले और एक हारा. इसके साथ ही टीम खिताबी मुकाबले की […]
विज्ञापन
लंदन : ऑस्ट्रेलिया ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर चैम्पियंसट्रॉफीहॉकी फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि गत चैम्पियन जर्मनी ब्रिटेन से 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद बाहर हो गई. जर्मन टीम चार में से एक भी मैच नहीं जीत सकी जिसने तीन ड्रॉ खेले और एक हारा. इसके साथ ही टीम खिताबी मुकाबले की दौड़ से बाहर हो गई.
ब्रिटेन के चार मैचों में पांच अंक है और उसे दौड़ में बने रहने के लिये आखिरी मैच में बेल्जियम को हराना है. दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया के चार मैचों में 10 अंक है. भारत सात अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि ब्रिटेन के पांच और बेल्जियम के चार अंक है.
ऑस्ट्रेलिया के लिये ग्लेन टर्नर ने 38वें और ट्रिस्टन व्हाइट ने 49वें मिनट में गोल दागे. रिकार्ड 13 बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीत चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम कल आखिरी राउंड राबिन मैच में भारत से खेलेगी. जर्मनी के लिये 29वें मिनट में टोबियास हाउके ने गोल दागा जबकि ब्रिटेन के लिये 48वें मिनट में एशले जैकसन ने बराबरी का गोल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










