कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच यूरो कप कल से फ्रांस में होगा शुरू

लंदन : फुटबॉल का ‘मिनी वर्ल्ड कप कहा जानेवाला टूर्नामेंट यूरो कप शुक्रवार को फ्रांस में शुरू हो रहा है. यह फ्रांस के दस शहरों में आयोजित किया गया जायेगा. टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच फ्रांस की राजधानी पेरिस से करीब 12 किलोमीटर दूर सेंट डेनिस स्थित ‘डि फ्रांस’ में रोमानिया और मेजबान फ्रांस के बीच […]
लंदन : फुटबॉल का ‘मिनी वर्ल्ड कप कहा जानेवाला टूर्नामेंट यूरो कप शुक्रवार को फ्रांस में शुरू हो रहा है. यह फ्रांस के दस शहरों में आयोजित किया गया जायेगा. टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच फ्रांस की राजधानी पेरिस से करीब 12 किलोमीटर दूर सेंट डेनिस स्थित ‘डि फ्रांस’ में रोमानिया और मेजबान फ्रांस के बीच खेला जायेगा.
यह वही स्टेडियम, जहां पिछले साल आतंकी हमला हुआ था और 130 लोगों की मौत हो गयी थी. जिस वक्त नेशनल स्टेडियम के बाहर आतंकी हमला हुआ था, उस समय फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद सहित करीब 80 हजार दर्शक वहां मौजूद थे. इसको देखते हुए नेशनल स्टेडियम सहित अन्य नौ स्टेडियम में और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




