स्काटलैंड यार्ड ने फुटबॉल प्रशंसकों को आतंकी खतरे के प्रति चेताया

लंदन : स्काटलैंड यार्ड ने यूरो 2016 यूएफा टूर्नामेंट के लिए फ्रांस जाने वाले या ब्रिटेन में पार्टियों के दौरान बड़ी स्क्रीन में फुटबॉल मैच देखने के लिए जुटने वालों को आतंकी खतरे से सतर्क रहने को कहा है. मेट्रोपोलिटन पुलिस अधिकारियों के एक दल को शुक्रवार को शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में फ्रेंच […]
लंदन : स्काटलैंड यार्ड ने यूरो 2016 यूएफा टूर्नामेंट के लिए फ्रांस जाने वाले या ब्रिटेन में पार्टियों के दौरान बड़ी स्क्रीन में फुटबॉल मैच देखने के लिए जुटने वालों को आतंकी खतरे से सतर्क रहने को कहा है.
मेट्रोपोलिटन पुलिस अधिकारियों के एक दल को शुक्रवार को शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में फ्रेंच पुलिस के सहयोग के लिए पहले ही फ्रांस भेज दिया गया है जिसमें आतंकवाद निरोधक और कानून व्यवस्था से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हैं.
स्काटलैंड यार्ड की आतंकवाद निरोधक इकाई के कमांडर डीन हेडन ने कहा, ‘‘हमें स्वीकार करना होगा कि संभावित तौर पर यह खतरा है. लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि खतरे का स्तर इस समय गंभीर है और इसमें बदलाव नहीं हुआ है. कई वर्षों से यह इसी स्तर पर है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










