और मोहम्मद अली का दिल उनके शरीर के शांत होने के बाद भी धड़कता रहा

Published at :06 Jun 2016 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
और मोहम्मद अली का दिल उनके शरीर के शांत होने के बाद भी धड़कता रहा

वाशिंगटन : महान मुक्केबाज मोहम्मद अली की बेटी हाना ने कहा कि उनके पिता के शरीर के शांत होने के बाद भी उनका दिल पूरे 30 मिनट तक धड़कता रहा. तीन बार के हेवीवेट चैंपियन अली की अंतिम सांस की भावनात्मक जानकारी उनकी बेटी ने ट्विटर पर दी. हाना एक लेखिका हैं, उन्होंने कहा, ‘‘हमारा […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : महान मुक्केबाज मोहम्मद अली की बेटी हाना ने कहा कि उनके पिता के शरीर के शांत होने के बाद भी उनका दिल पूरे 30 मिनट तक धड़कता रहा. तीन बार के हेवीवेट चैंपियन अली की अंतिम सांस की भावनात्मक जानकारी उनकी बेटी ने ट्विटर पर दी. हाना एक लेखिका हैं, उन्होंने कहा, ‘‘हमारा दिल दुख रहा था. लेकिन हम खुश हैं कि अब डैडी पूरी तरह से मुक्त हैं.

हम सभी ने मजबूत बने रहने की कोशिश की और उनके कान में फुसफुसाया, अब आप जा सकते हैं. हम ठीक रहेंगे. हम आपको बहुत प्यार करते हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘उनके सारे अंगों ने काम करना बंद कर दिया था लेकिन उनका दिल धड़कना बंद नहीं हुआ. 30 मिनट तक उनका दिल धड़कता रहा. किसी ने भी ऐसी चीज नहीं देखी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola