सेरेना को हराकर मुगुरुजा बनी फ्रेंच ओपन चैम्पियन, जानिये कई अहम बातें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2016 10:58 PM (IST)
विज्ञापन

पेरिस : गरबाइन मुगुरुजा ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में शीर्ष वरीय और गत चैम्पियन सेरेना विलियम्स को 7-5, 6-4 से हराकर आज यहां अपने करियर का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता. चौथी वरीय मुगुरुजा ने इसके साथ ही दुनिया की नंबर एक खिलाडी को रिकार्ड की बराबरी करने वाला 22वां मेजर […]
विज्ञापन
पेरिस : गरबाइन मुगुरुजा ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में शीर्ष वरीय और गत चैम्पियन सेरेना विलियम्स को 7-5, 6-4 से हराकर आज यहां अपने करियर का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता. चौथी वरीय मुगुरुजा ने इसके साथ ही दुनिया की नंबर एक खिलाडी को रिकार्ड की बराबरी करने वाला 22वां मेजर खिताब जीतने से वंचित कर दिया.
बाइस साल की मुगुरुजा 1998 में अरांत्जा सांचेज विसारियो के बाद पेरिस में महिला चैम्पियन बनने वाली स्पेन की पहली खिलाडी हैं. साथ ही लगातार तीसरी बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट किसी ऐसी खिलाडी ने जीता तो पहली बार मेजर टूर्नामेंट के फाइनल में खेल रही थी. इससे पहले फ्लाविया पेनेटा ने पिछले साल अमेरिकी ओपन जबकि एंजेलिक कर्बर ने इस साल आस्ट्रेलिया ओपन में यह कारनामा किया था.
मुगुरुजा ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं अब तक की सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में से एक के खिलाफ ग्रैंडस्लैम फाइनल में खेलने को लेकर बेहद उत्सुक थी. यह परफेक्ट फाइनल था और मैं बेहद खुश हूं .” उन्होंने कहा, ‘‘सेरेना काफी ताकतवर खिलाडी है और मैंने अधिक से अधिक कडी टक्कर देने की कोशिश की.” सेरेना को लगातार दूसरे ग्रैंडस्लैम के फाइनल में शिकस्त का सामना करना पडा है और स्टेफी ग्राफ के 1968 के बाद ओपन युग के रिकार्ड 22 एकल ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने के लिए 34 साल की इस खिलाडी को अब कम से कम विंबलडन तक इंतजार करना होगा जहां वह गत चैम्पियन और छह बार की पूर्व विजेता हैं. मुगुरुजा का फाइनल का सफर काफी आसान रहा और उन्होंने इस दौरान सिर्फ एक सेट अपने पहले मैच में गंवाया जबकि सेरेना को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में जूझना पडा. इस दौरान उनके बीमार और चोटिल होने की अटकलें भी लगाई गई.
दोनों खिलाडियों ने पहले सेट में सतर्क शुरुआत करते हुए 2-2 की बराबरी की. सेरेना ने इसके बाद डबल फाल्ट करके अपनी सर्विस गंवाई और मुगुरुजा ने स्कोर 4-2 कर दिया. सेरेना ने हालांकि इसके बाद मुगुरुजा की सर्विस तोडी और स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया. सेरेना ने कि अगले गेम में डबल फाल्ट करते हुए एक बार फिर सर्विस गंवाई और फिर मुगुरुजा ने अपनी सर्विस बचाते हुए 56 मिनट में पहला सेट अपने नाम किया.
मुगुरुजा ने दूसरे सेट में अच्छी शुरुआत करते हुए सेरेना की सर्विस तोडी लेकिन फिर अपनी सर्विस भी गंवा दी. मुगुरुजा ने एक बार फिर सेरेना की सर्विस तोडते हुए 3-1 की बढत बनाई. स्पेन की खिलाडी ने इसके बाद स्कोर 5-3 किया. सेरेना ने अगले गेम में चार मैच प्वाइंट बचाकर अपनी उम्मीदें जीवंत रखी लेकिन मुगुरुजा ने अगला गेम जीतकर सेट, मैच और चैम्पियनशिप जीत ली.
कैसा रहा है मुगुरुजा का जीवन
मुगुरुजा का कारकास, वेनेज़ुएला में 8 अक्टूबर 1993 को जन्म हुआ. टेनिस से उनका प्यार बचपन से ही था उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया ओपन के चौथे राऊंड में, फ्रेंच ओपेन की विजेता 2016 में विबलडन रनर अप 2015 में यूएस ओपन के सेकेंड राउंड में 2015 में अच्छा स्कोर करके दिया. मुगुरुजा पहली महिला स्पेनिश है जिन्होंने रोलैंड गैरोस खिताब जीता. .सेरेना विलियम्स और पीट सैम्प्रास मुगुरुजा के पसंदीदा खिलाड़ी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










