साइना नेहवाल का सफर खत्म, इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में कारोलिना से हारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जकार्ता : ओलंपिक की तैयारियों में लगी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को आज यहां नौ लाख डालर इनामी इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर के क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर एक स्पेनिश खिलाड़ी कारोलिना मारिन के हाथों हार झेलनी पड़ी. लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता औ यहां तीन बार की चैंपियन साइना महिला एकल […]
विज्ञापन
जकार्ता : ओलंपिक की तैयारियों में लगी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को आज यहां नौ लाख डालर इनामी इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर के क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर एक स्पेनिश खिलाड़ी कारोलिना मारिन के हाथों हार झेलनी पड़ी.
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता औ यहां तीन बार की चैंपियन साइना महिला एकल में 47 मिनट तक चले मैच में आल इंग्लैंड एवं विश्व चैंपियन कारोलिना से 22-24, 11-21 से हार गयी. आठवीं वरीयता प्राप्त साइना शुरुआती गेम में 7-13 से काफी पीछे थी लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करके 16-14 से बढ़त बनायी.
इसके बाद वह 19-16 से आगे थी लेकिन उन्होंने स्पेनिश खिलाड़ी को वापसी का मौका दिया और फिर बैकफुट पर पहुंच गयी. दूसरे गेम में साइना किसी भी समय शीर्ष वरीय खिलाड़ी के करीब नहीं दिखी. कारोलिना ने लगातार बढ़त मजबूत की और आखिर में 25 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी को बाहर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










