ePaper

फ्रेंच ओपन : डिसक्वालीफाई होने से बाल-बाल बचे जोकोविच

Updated at : 02 Jun 2016 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन : डिसक्वालीफाई होने से बाल-बाल बचे जोकोविच

पेरिस : नोवाक जोकोविच ने आज यहां 30वीं बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में जगह बनायी लेकिन अपना पहला फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीतने की राह में वह डिसक्वालीफाई होने से बाल बाल बच गये. विश्व में नंबर एक और यहां तीन बार के उप विजेता जोकोविच ने चेक गणराज्य के सातवीं वरीयता प्राप्त टामस बर्डिच को […]

विज्ञापन

पेरिस : नोवाक जोकोविच ने आज यहां 30वीं बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में जगह बनायी लेकिन अपना पहला फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीतने की राह में वह डिसक्वालीफाई होने से बाल बाल बच गये. विश्व में नंबर एक और यहां तीन बार के उप विजेता जोकोविच ने चेक गणराज्य के सातवीं वरीयता प्राप्त टामस बर्डिच को 6-3, 7-5, 6-3 से हराया और इस तरह से लगातार छठी बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

उन्हें फाइनल में जगह बनाने के लिये अब ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम से भिड़ना होगा. लेकिन इस 29 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि वह भाग्यशाली थे जो तीसरे सेट के दूसरे गेम में टूर्नामेंट से बाहर होने से बच गये. ब्रेक प्वाइंट लेने में नाकामी से परेशान जोकोविच ने अपना रैकेट कोर्ट पर मारना चाहा लेकिन यह उनके हाथ से फिसल गया और फिलिप चैटरियर कोर्ट की दीवार से टकरा गया.
यदि वह पास खड़े लाइन जज से टकरा जाता तो जोकोविच को अयोग्य भी घोषित करार दिया जा सकता था. जोकोविच ने तुरंत ही चेयर अंपायर इवा आस्देरकी मूर से माफी मांगी और उन्हें केवल चेतावनी मिली. उन्होंने बाद में कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली था. मैंने उन लोगों से माफी मांगी जो उस स्थिति में मेरे आसपास थे और जो रैकेट से चोटिल हो सकते थे. लेकिन मेरा इरादा ऐसा नहीं था. ‘
सोमवार को एक भी मैच नहीं होने और मंगलवार को केवल दो घंटे का खेल हो पाने के कारण जोकोविच को लगातार तीसरे दिन कोर्ट पर उतरना पड़ा. यदि उन्हें पहली बार फ्रेंच ओपन खिताब जीतकर करियर स्लैम पूरा करना है तो फिर वह छह में से पांच दिन कोर्ट पर उतरेंगे.
थीम के खिलाफ हालांकि उन्हें जीत का दावेदार माना जा रहा है. बाईस वर्षीय थीम ने बेल्जियम के डेविड गोफिन को 4-6, 7-6, 6-4, 6-1 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनायी. पुरुष वर्ग में दूसरा सेमीफाइनल दूसरी वरीयता प्राप्त एंडी मर्रे और तीसरे वरीय और मौजूदा चैंपियन स्टैन वावरिंका के बीच खेला जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola