ePaper

भारतीय कुश्ती महासंघ ने सुशील का मामला खेल मंत्रालय को सौंपा

Updated at : 14 May 2016 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती महासंघ ने सुशील का मामला खेल मंत्रालय को सौंपा

नयी दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ ने आज सुशील कुमार का मामला खेल मंत्रालय को सौंप दिया और उनसे इस मामले में तत्काल प्रभाव से हस्तक्षेप करने को कहा. गौरतलब है कि कल पहलवान सुशील कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस बात की मांग की है कि 74 किलोग्राम वर्ग में चयनित […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ ने आज सुशील कुमार का मामला खेल मंत्रालय को सौंप दिया और उनसे इस मामले में तत्काल प्रभाव से हस्तक्षेप करने को कहा. गौरतलब है कि कल पहलवान सुशील कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस बात की मांग की है कि 74 किलोग्राम वर्ग में चयनित पहलवान नरसिंह यादव के साथ उसका ट्रायल कराया जाये और जो विजयी हो उसे रियो ओलंपिक में भेजा जाये.

गौरतलब है कि विवाद तब शुरू हुआ जब यह खबर सामने आयी कि रियो ओलंपिक भेजे जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सुशील कुमार का नाम नहीं है. हालांकि भारतीय ओलंपिक संघ ने इस बाबत सफाई दी थी कि अभी सुशील कुमार के बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola