ePaper

पहले मैच में ब्रिटेन से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

Updated at : 04 May 2016 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
पहले मैच में ब्रिटेन से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

मार्लो : भारतीय महिला हाकी टीम को पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में ब्रिटेन ने 2-0 से हरा दिया. आक्रामक अंदाज में शुरू हुए मैच में भारत को सातवें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन अनुराधा रिबाउंड पर गोल नहीं कर सकी. पहले क्वार्टर में भारतीय टीम दबाव बनाने की कोशिश करती […]

विज्ञापन

मार्लो : भारतीय महिला हाकी टीम को पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में ब्रिटेन ने 2-0 से हरा दिया. आक्रामक अंदाज में शुरू हुए मैच में भारत को सातवें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन अनुराधा रिबाउंड पर गोल नहीं कर सकी. पहले क्वार्टर में भारतीय टीम दबाव बनाने की कोशिश करती रही. वंदना का डिफ्लैक्शन पर शाट विरोधी गोल में भी गया लेकिन रैफरी ने इसे अमान्य करार दिया.

दूसरे क्वार्टर में रितु ने भारत को लगभग बढ़त दिला दी थी लेकिन ब्रिटिश गोलकीपर ने शाट बचा लिया. तीसरे क्वार्टर में मेजबान टीम को 38वें मिनट में एली रायर ने जीत दिलाई. चौथे क्वार्टर में रायर ने पेनल्टी कार्नर पर एक और गोल करके टीम को जीत दिलाई. भारत को दूसरा मैच पांच मई को खेलना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola