ओलंपिक खेल के लिए सद्भावना दूत बने सलमान खान, कई खिलाडियों ने जतायी नराजगी

नयी दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की भारतीय ओलंपिक दल के सद्भावना दूत के तौर पर नियुक्ति पर आज हंगामा शुरू हो गया, जिसमें स्टार पहलवान योगेश्वर दत्त और महान स्प्रिंटर मिल्खा सिंह ने इस पर सवाल उठाये जबकि आईओए और कुछ अन्य एथलीटों ने इस फैसले का समर्थन किया. सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ […]
नयी दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की भारतीय ओलंपिक दल के सद्भावना दूत के तौर पर नियुक्ति पर आज हंगामा शुरू हो गया, जिसमें स्टार पहलवान योगेश्वर दत्त और महान स्प्रिंटर मिल्खा सिंह ने इस पर सवाल उठाये जबकि आईओए और कुछ अन्य एथलीटों ने इस फैसले का समर्थन किया. सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं, उन्हें कल स्टार महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकाम, हाकी कप्तान सरदार सिंह और निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और अन्य की मौजूदगी में भारतीय ओलंपिक संघ ने सद्भावना दूत चुना. यह पद काफी अहमियत रखता है और आईओए के इसके लिये सलमान को चुनने के फैसले पर खेल जगत विभाजित है, जिसमें लंदन ओलंपिक के कांस्य पदकधारी योगेश्वर और महान एथलीट मिल्खा ने इसकी आलोचना की है.
आईओए ने हालांकि सलमान का नाम चुनने के फैसले का समर्थन किया. आईओए के उपाध्यक्ष तरलोचन सिंह ने कहा, ‘‘जब जानी मानी हस्तियां लोगों से मदद करने की अपील करती हैं तो साधारण सी बात है कि हमें और प्रचार मिलता है जो खेल के लिये अच्छा है. युवाओं में प्रवृति है कि वे इस तरह की फिल्मी हस्तियों से प्रेरणा लेते हैं. अगर हम इनका इस्तेमाल करते हैं तो इसमें कोई नुकसान नहीं है. ‘ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हम इसके लिये सलमान खान की मदद ले रहे हैं और उसे कुछ दे नहीं रहे. आईओए सलमान को एक कौडी भी नहीं दे रहा. ‘ योगेश्वर ने कहा कि इस तरह की नियुक्ति के लिये सलमान ने कुछ नहीं किया. योगेश्वर ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘हर किसी को भारत में अपनी फिल्म प्रोमोट करने का अधिकार है लेकिन ओलंपिक फिल्म प्रोमोट करने की जगह नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




