राज्‍य सभा जाएंगी मैरी कॉम

Published at :22 Apr 2016 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
राज्‍य सभा जाएंगी मैरी कॉम

हैदराबाद : ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और पांच बार की मुक्केबाजी विश्व चैंपियन एम सी मैरीकॉम को राज्‍य सभा के लिए नामित किया गया है. केंद्र की ओर से नामित छह सदस्‍यों मेंमैरी कॉमका भी नाम है. जब मैरी कॉम को राज्‍य सभा के लिए नामित होने की खबर दी गयी तो उन्‍हें खुशी जाहिर […]

विज्ञापन

हैदराबाद : ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और पांच बार की मुक्केबाजी विश्व चैंपियन एम सी मैरीकॉम को राज्‍य सभा के लिए नामित किया गया है. केंद्र की ओर से नामित छह सदस्‍यों मेंमैरी कॉमका भी नाम है. जब मैरी कॉम को राज्‍य सभा के लिए नामित होने की खबर दी गयी तो उन्‍हें खुशी जाहिर की और कहा, यह मेरे लिए सबसे बड़े सम्‍मान की बात है.

* विश्व चैंपियनशिप के लिये कडी मेहनत कर रही हूं : मैरी कॉम

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और पांच बार की मुक्केबाजी विश्व चैंपियन एम सीमैरी कॉमने आज कहा कि वह कजाखस्तान में आगामी विश्व चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करके रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने पर ध्यान दे रही हैं.मैरी कॉमने कंटरी क्लब का ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं कडा अभ्यास कर रही हूं और कजाखस्तान के अस्ताना में मई में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों में लगी हूं. उम्मीद है कि मैं उसमें अच्छा प्रदर्शन करके क्वालीफाई करने में सफल रहूंगी.

मेरा सपना क्वालीफाई करके ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना है. ” उन्होंने कहा, ‘‘तैयरियां बहुत अच्छी चल रही हैं और मैं अपनी कमजोरियों को सुधारने पर ध्यान दे रही हूं. मैं अपनी तेजी और तकनीक को सुधार रही हूं. ” यह 33 वर्षीय मुक्केबाज पिछले महीने एशियाई क्वालीफायर्स में ओलंपिक सीट हासिल करने से चूक गयी थी. उन्होंने कहा, ‘‘इस बार मैं क्वालीफाई करने के लिये अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करुंगी और यदि क्वालीफाई कर लिया तो रियो में बड़ा पदक जीतने का प्रयास करुंगी. ”

रियो खेलों के लिये क्वालीफाई करने के लिये उनके पास विश्व चैंपियनशिप आखिरी मौका होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इसके लिये अस्तानार में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी होगी. ” राज्यसभा के लिये नामांकित किये जाने संबंधी रिपोर्टों के बारे मेंमैरी कॉमने कहा, ‘‘यह मेरे लिये बहुत बडा सम्मान है. मैंने इस बारे में सोचा भी नहीं था. मैं केवल अपने अभ्यास और आगामी क्वालीफाईंग प्रतियोगिता पर ध्यान दे रही हूं. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola