VIDEO : स्वदेश लौटी दीपा करमाकर कहा,रियो ओलंपिक में अपनी जान लगा दूंगी

नयी दिल्ली : रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद आज भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर स्वदेश लौटी. हवाई अड्डे पर उनका शानदार स्वागत किया गया. इस मौके पर दीपा ने कहा कि वह किसी भी हालत में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे देश […]
नयी दिल्ली : रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद आज भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर स्वदेश लौटी. हवाई अड्डे पर उनका शानदार स्वागत किया गया. इस मौके पर दीपा ने कहा कि वह किसी भी हालत में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे देश में प्रशंसा मिल रही है.वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट तो बनी ही, साथ ही पिछले 52 साल में इस स्पर्धा में वह पहली भारतीय भी होगी. आजादी के बाद से 11 भारतीय पुरुष जिम्नास्ट ओलंपिक खेले हैं जिनमें 1952 में दो, 1956 में तीन और 1964 में छह ने भाग लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










