VIDEO : स्वदेश लौटी दीपा करमाकर कहा,रियो ओलंपिक में अपनी जान लगा दूंगी

Published at :21 Apr 2016 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : स्वदेश लौटी दीपा करमाकर कहा,रियो ओलंपिक में अपनी जान लगा दूंगी

नयी दिल्ली : रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद आज भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर स्वदेश लौटी. हवाई अड्डे पर उनका शानदार स्वागत किया गया. इस मौके पर दीपा ने कहा कि वह किसी भी हालत में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे देश […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद आज भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर स्वदेश लौटी. हवाई अड्डे पर उनका शानदार स्वागत किया गया. इस मौके पर दीपा ने कहा कि वह किसी भी हालत में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे देश में प्रशंसा मिल रही है.वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट तो बनी ही, साथ ही पिछले 52 साल में इस स्पर्धा में वह पहली भारतीय भी होगी. आजादी के बाद से 11 भारतीय पुरुष जिम्नास्ट ओलंपिक खेले हैं जिनमें 1952 में दो, 1956 में तीन और 1964 में छह ने भाग लिया था.

Poori jaan lagadenge apna best performance dene mein:Dipa Karmakar(1st Indian woman gymnast to qualify for Olympics) pic.twitter.com/s91mR2I0gl
— ANI (@ANI_news) April 21, 2016
I’ve a great coach. Mai unke bina kuch nahin hoon: Dipa Karmakar(1st Indian woman gymnast to qualify for Olympics) pic.twitter.com/z0kALpQs5k
— ANI (@ANI_news) April 21, 2016
इस अवसर पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए दीपा ने कहा कि मेरे पास महान कोच हैं, उनके बिना मैं कुछ भी नहीं हूं. मैं रियो ओलंपिक में अपनी जान लगा दूंगी और अपना बेस्ट परफॉरमेंस दूंगी.
I am very happy, thank everyone who appreciated me. I wanted to qualify for Olympics at any cost :Dipa Karmakar pic.twitter.com/tddPcoCV2a
— ANI (@ANI_news) April 21, 2016
गौरतलब है कि दीपा करमाकर पहली भारतीय जिमनास्ट हैं जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है. उनकी सफलता पर पूरा देश प्रसन्न है और खेल के दिग्गजों सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola