मेरा अगला लक्ष्य ओलंपिक पदक : दीपा करमाकर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रियो दि जिनेरियो : ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट बनी दीपा करमाकर ने कहा कि उनकी नजरें अब अगस्त में रियो ओलंपिक में पदक हासिल करने पर लगी है. दीपा ने ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में कल 52 . 698 अंक लेकर रियो ओलंपिक में कलात्मक जिम्नास्टिक में क्वालीफाई किया. […]
विज्ञापन
रियो दि जिनेरियो : ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट बनी दीपा करमाकर ने कहा कि उनकी नजरें अब अगस्त में रियो ओलंपिक में पदक हासिल करने पर लगी है. दीपा ने ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में कल 52 . 698 अंक लेकर रियो ओलंपिक में कलात्मक जिम्नास्टिक में क्वालीफाई किया.
दीपा ने अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ के आधिकारिक फेसबुक पेज पर कहा ,‘‘ स्वर्ण पदक जीतने से अच्छा कोई अनुभव नहीं होता. मेरा अगला लक्ष्य ओलंपिक पदक जीतना है.” उसने रियो ओलंपिक से पहले वोल्ट्स फाइनल्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा ,‘‘ मेरा अगला लक्ष्य ओलंपिक पदक जीतना है.”
दीपा ने रियो ओलंपिक एरेना में महिलाओं के वोल्ट्स फाइनल्स में पहला स्थान हासिल किया. उसने 2008 ओलंपिक की रजत पदक विजेता उजबेकिस्तान की ओकसाना सी को हराया. आजादी के बाद से भारत के 11 पुरुष जिम्नास्ट ओलंपिक में भाग ले चुके हैं लेकिन पहली बार कोई भारतीय महिला ओलंपिक में दिखेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










