साइना नेहवाल चाहती हैं उनके बायोपिक में दीपिका निभाएं उनकी भूमिका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल चाहती हैं कि उनके जीवन पर बनने वाली आगामी फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उनका किरदार निभाएं. साइना ने दीपिका को बैडमिंटन की ‘‘अच्छी’ खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं और इस किरदार के साथ पूरा न्याय कर सकती हैं. साइना […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल चाहती हैं कि उनके जीवन पर बनने वाली आगामी फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उनका किरदार निभाएं. साइना ने दीपिका को बैडमिंटन की ‘‘अच्छी’ खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं और इस किरदार के साथ पूरा न्याय कर सकती हैं.
साइना ने ‘एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘उनके पिता बैडमिंटन के खिलाड़ी रहे हैं और मैंने उन्हें बैडमिंटन खेलते देखा है. वह बहुत अच्छा खेला करती थीं. वह इस भूमिका के साथ न्याय कर सकती हैं और मैं वास्तव में चाहती हूं कि वह यह किरदार निभाएं.’
इस समारोह में मौजूद दीपिका ने भी कहा कि वह स्क्रीन पर साइना के किरदार को निभाना पसंद करेंगी.
दीपिका ने कहा, ‘‘हम कई बार साथ खेले हैं और वह हमेशा ही मुझसे बेहतर थीं. मुझे लगता है कि हमने अच्छा समय साथ बिताया है.’ फिल्मकार अमोल गुप्ते साइना के जीवन पर आधारित एक फिल्म बना रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










