ब्राजील के कर चोरी के आरोपों पर नेमार ने कहा, ‘साबित करो''
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2016 3:31 PM (IST)
विज्ञापन

साओ पाउलो : बार्सिलोना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी नेमार ने कहा कि वह कर चोरी के आरोपों में निर्दोष हैं. वर्ष 2007 और 2008 में कर में अनियमितता की 112,000 डालर के खिलाफ अपील वह हार गये थे. नेमार ने ब्राजील के ‘ग्लोबो टेलीविजन’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं खुश हूं. किसी भी […]
विज्ञापन
साओ पाउलो : बार्सिलोना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी नेमार ने कहा कि वह कर चोरी के आरोपों में निर्दोष हैं. वर्ष 2007 और 2008 में कर में अनियमितता की 112,000 डालर के खिलाफ अपील वह हार गये थे. नेमार ने ब्राजील के ‘ग्लोबो टेलीविजन’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं खुश हूं. किसी भी बकवास करने से पहले कि हमने यह छुपाया, वह छुपाया, उन्हें इसे साबित करना चाहिए. ”
वर्ष 2012 में आयकर घोषणा के लिये कर अधिकारियों ने उन पर जुर्माना लगाया था और इसके खिलाफ अपील में नेमार हार गये थे. ग्लोबो को दिये साक्षात्कार में नेमार ने अपने पिता का भी बचाव किया जो इस मामले में शामिल थे. इस स्टार फारवर्ड ने कहा, ‘‘मैं फुटबॉल पर ध्यान लगा सकूं इसके लिये मेरे पिता सबकुछ कर रहे हैं.
वह मेरा सारा खाता देखते हैं. जब आप किसी करीबी को दुख में देखते हो तो इससे काफी दुख होता है. ” हालांकि 112,000 डालर के जुर्माने से इस ब्राजीली स्टार को ज्यादा परेशानी नहीं होगी क्योंकि वह यूरोपीय चैंपियंस बार्सिलोना में प्रत्येक हफ्ते 215,000 डालर के करीब कमाई करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










