ePaper

सानिया महिला युगल और मिश्रित युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में

Updated at : 23 Jan 2016 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
सानिया महिला युगल और मिश्रित युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में

मेलबर्न : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आज यहां आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला युगल और मिश्रित युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. महिला युगल में सानिया और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी ने लुडमिला किचनोक और नादिया किचनोक की उक्रेनी जोडी को 6-2, 6-3 […]

विज्ञापन

मेलबर्न : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आज यहां आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला युगल और मिश्रित युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. महिला युगल में सानिया और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी ने लुडमिला किचनोक और नादिया किचनोक की उक्रेनी जोडी को 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम सोलह में जगह बनायी.

मिश्रित युगल में सानिया और क्रोएशिया के उनके जोडीदार इवान डोडिग की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी ने अजला टोमालानोविच और निक किर्गीयोस की आस्ट्रेलियाई जोडी को 7-5, 6-1 से पराजित किया. सानिया और मार्टिना का अगला मुकाबला रुस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा और इटली की राबर्टा विन्सी से होगा.

मिश्रित युगल में सानिया और डोडिग का सामना कजाखस्तान की यारोश्लावा श्वेदोवा और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी से होगा. जूनियर वर्ग में लडकियों में दसवीं वरीयता प्राप्त प्रांजला यादलापल्ली ने जापान की मायुका आइकावा को 6-4 5-7 6-1 से जबकि करमन थांडी ने आस्ट्रेलिया की ओलिविया गादेस्की को 6-3, 6-4 से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola